और वसीम रिजवी बन गए हरवीर नारायण सिंह त्यागी..

और वसीम रिजवी बन गए हरवीर नारायण सिंह त्यागी..



गाजियाबाद। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने धर्म परिवर्तन करते हुए हिंदू धर्म अपना लिया है। इस्लाम को अलविदा कहकर हिंदू बने वसीम रिजवी ने अब अपना नाम हरवीर नारायण सिंह त्यागी रख लिया है।

इस मौके पर उन्होंने कहा है कि मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया है। हर शुक्रवार को हमारे सिर के ऊपर इनाम को बढ़ा दिया जाता है, ऐसे हालातों के बीच मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं।

सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद इलाके के डासना में स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर पहुंचे शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने इस्लाम को अलविदा कहते हुए हिंदू धर्म अपना लिया है।

शिव शक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर महंत नरसिंह आनंद गिरि ने रिजवी का डासना मंदिर परिसर में विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण के बीच संस्कार कराया। बताया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन के बाद अब वो त्यागी समाज से जुड़ गए हैं और उनका नाम वसीम रिजवी से हरवीर नारायण सिंह त्यागी रखा गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram