वो अकेली दो बदमाशो से लड़ती रही, पब्लिक तमाशा देखती रही

वो अकेली दो बदमाशो से लड़ती रही, पब्लिक तमाशा देखती रही

मेरठ के थाना लाल कुर्ती क्षेत्र में बीती शाम बाइक सवार दो बदमाशो ने मोदीनगर निवासी वृद्ध महिला के साथ कुंडल लूटने की घटना को अंजाम दिया था इसकी सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुई थी। देर रात मेरठ पुलिस ने दोनों बदमाशो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया

 मेरठ के थाना लाल कुर्ती क्षेत्र के बड़ा बाजार में शनिवार शाम 5 बजे मोदीनगर निवासी संतोष देवी अपनी पोती रिया के साथ अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी  तभी बाइक सवार दो बदमाशो ने संतोष देवी के कुंडलों को खीच कर ले जाने लगे। पूरी घटना वहा लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो मे साफ देखा जा सकता है कि बदमाशो से वृद्ध महिला और उनकी पोती रिया बदमाशो से किस तरह जूझ रही है। लेकिन वहा पर कोई भी उनकी मदद के।लिए आगे नहीं आया। रिया ने अपनी बहादुरी से बदमाशो का डट कर मुकाबला किया और बदमाशो से एक कुंडल वापिस छीन भी लिया लेकिन बदमाश दूसरा कुंडल लूट कर ले जाने में कामयाब रहे


 मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी मेरठ ने बदमाशो की तलाश में कई टीमों का गठन किया टीम के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से बदमाशो को देर रात घेर लिया गया। खुद को घिरा देखकर बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनो बदमाशो के पैर में गोली लगी है । बदमाशो के नाम शिवम और सचिन है दोनो बदमाशो ने पुलिस पूछताछ में बीती शाम की गई लूट की घटना को भी स्वीकार किया है फिलहाल पुलिस बदमाशो से उनका आपराधिक इतिहास जानने में जुटी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram