Swati Maliwal : स्वाति मालीवाल ने इंडिया गुट के नेताओं को लिखा पत्र

Swati Maliwal : स्वाति मालीवाल ने इंडिया गुट के नेताओं को लिखा पत्र

- सीएम हाउस में बदसलूकी मामले में मांगा सपोर्ट

नई दिल्ली। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुए मारपीट मामले को लेकर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। स्वाति मालीवाल ने सीएम हाउस में उनके साथ हुई बदसलूकी मामले में सपोर्ट मांगा है। 

मालीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि पिछले एक महीने में, मैंने पहली बार उस दर्द और अलगाव का सामना किया है जिसका सामना एक पीड़िता को न्याय के लिए लड़ते समय करना पड़ता है। उन्होंने लिखा कि जिस क्रूर पीड़िता को शर्मसार करने और चरित्र हनन का मुझे सामना करना पड़ा है, वह अन्य महिलाओं और लड़कियों को दुर्व्यवहार के खिलाफ बोलने से हतोत्साहित करेगा। मैं इस प्रासंगिक मुद्दे पर चर्चा के लिए आपका समय मांगना चाहूंगी। मैं इसके लिए आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं। 

उन्होंने कहा कि पिछले 18 सालों से मैंने ज़मीन पे काम किया है और 9 सालों में महिला आयोग में 1.7 लाख केस में सुनवाई करी है। बिना किसी से डरे और किसी के आगे झुके, महिला आयोग को एक बहुत ऊँचे मक़ाम पे खड़ा करा है। पर बहुत दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पे बुरी तरह पीटा गया, फिर मेरा चरित्र हरण करा गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram