Uttarakhand Board Result: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Uttarakhand Board Result: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम आज घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में परिषद की तरफ से परीक्षा परिणाम जारी किया गया। सभी विद्यार्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने इस पर बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हो गए हैं।उन्होंने बताया कि परिषद की तरफ से 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 के मध्य बोर्ड परीक्षाएं हुई थी। 1333 परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक परीक्षाएं कराई गईं। हाईस्कूल में कुल 129778 और इंटरमीडिएट में 113164 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था।

परीक्षा के बाद 25 अप्रैल से 9 मई 2022 के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। विद्यालयी परिषद की सचिव ने इस पर बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर पूरी पारदर्शिता के साथ वक्त पर बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम तैयार कर दिया गया। आज रामनगर में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं परिषद के सभापति व निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. आरके कुंवर की उपस्थिति में बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणामों का ऐलान किया गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram