50 फीट ऊंचाई से अचानक नीचे गिरा ड्रॉप टॉवर झूला, कमजोर दिल वाले न देखें ये VIDEO

50 फीट ऊंचाई से अचानक नीचे गिरा ड्रॉप टॉवर झूला, कमजोर दिल वाले न देखें ये VIDEO

पंजाब के मोहाली से खतरनाक वीडियो सामने आया है। रविवार को यहां एक हादसे में 16 लोग घायल हो गई। जानकारी के अनुसार शहर के फेज आठ के दशहरा ग्राउंड के मेले में एक झूला के ग‍िरने से 16 लोग घायल हो गए, इनमें ज्‍यादातर मह‍िलाएं और बच्‍चे है। अधिकतर घायलों को गले और पीठ में चोटें आई हैं।

दरअसल मोहाली के फेज 8 के दशहरा ग्राउंड में लंदन ब्रिज मेला चल रहा है। रविवार को छु्ट्टी होने की वजह से मेले में बहुत भीड़ थी। मेले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ड्रॉप टावर झूला 50 फीट की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गया। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता देखते ही देखते उसमें सवार लोग झूला समेत जमीन पर आ गिरे। हादसे के वक्त झूले पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे। अच्छी बात ये रही कि झूले पर सवार लोगों ने बेल्ट बांध रखी थी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद झूले का संचालक और उसके कर्मचारी वहां से फरार हो गए। मेला स्थल पर आयोजकों की तरफ से किसी भी तरह की एंबुलेंस या प्राथमिक उपचार का कोई इंतजाम नहीं था। हादसा हुआ तो वहां भगदड़ मच गई।

पुलिस की पीसीआर ने घायलों को गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। कई ऐसे लोग हैं जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जिला प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा कैसे हुआ।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram