विदेश में नौकरी का सपना होगा साकार, इस देश में खाली है ये पद, जाने डिटेल्स

विदेश में नौकरी का सपना होगा साकार, इस देश में खाली है ये पद, जाने डिटेल्स

यदि आपकी भी इच्छा है विदेश में जाकर नौकरी करने की तो अब आपकी तलाश होगी खत्म। बता दें कनाडा में 10 लाख से ज्यादा खाली पद हैं, जिनके लिए श्रमिकों की जरूरत है। मई 2021 से अब तक में खाली पड़े पदों की संख्या में तीन लाख की और बढ़ोत्तरी भी हुई है। लेबर फोर्स सर्वे के अनुसार मई 2022 तक कई इंडस्ट्रीज में लेबर की कमी बढ़ रही है और जिससे कनाडा में इमिग्रेशन की मांग बढ़ रही है। वर्तमान परिदृश्य में देश के कार्यबल की उम्र बढ़ रही है और लोग रिटायरमेंट की तरफ बढ़ रहे हैं। इस वजह से ही अब नौकरियों की संख्या बढ़ रही है।
देश दे रहा स्थाई निवासी का दर्जा
कनाडा वर्तमान में यानी 2022 में सबसे बड़े स्थायी निवासियों का स्वागत करने की तैयारी करने में लगा है। कनाडा में इस साल लगभग 4.3 लाख लोगों को स्थायी निवासी का दर्जा दिया जाना है।2024 तक इस टारगेट को अब बढ़ाकर 4.5 लाख से अधिक कर दिया जाएगा। CIC न्यूज की रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार देश अभी ऐसी स्थिति में जहां बेरोजगारी ज्यादा हैं और रोजगार के भरपूर मौके हैं। ऐसे में अप्रवासियों के पास खाली पड़े पदों को भरने का एक बेहतरीन मौका है। यही नहीं एक्सप्रेस एंट्री के तौर पर अप्लाई कर स्थायी निवास हासिल करने का भी ये अच्छा मौका है।

किन सेक्टर में हैं जॉब
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कनाडा के कुछ राज्यों में अभी इतने पद खाली पड़े हुए हैं, जितने पहले कभी नहीं थे। वहां पर प्रोफेश्नल्स, साइंटिफिक और टेक्निकल सर्विस, ट्रांसपोर्टेशन और वेयरहाउसिंग, फाइनेंस और इंश्योरेंस, लीजर और पर्यटन और इनके साथ रियल एस्टेट जैसे सेक्टर में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हुए हैं। कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में बात करें तो लगभग 90 हजार से ज्यादा पद खाली हैं, जिनके लिए कर्मचारियों की जरूरत है। वहीं फूड सर्विस सेक्टर में 1.61 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। इन सबका का कारण यह है कि वहां बहुत ही कम संख्या में लोग काम करने की इच्छा रखे हुए हैं और 55 साल से अधिक उम्र के लोग नौकरियों को छोड़ रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram