शर्मनाक: 11 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों के घर पर चलाया बुल्डोजर, मासूम की हालत नाजुक
मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में 11 साल की बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर दिया है। इसी के साथ प्रशासन ने अवैध तरीके से बनाए गए आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाकर उनके घर को जमींदोज कर दिया है। वही पीड़िता की हालत काफी नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है।
वहीं पीड़िता के परिजन काफी आक्रोशित है। बच्ची के दादा का कहना है कि उन दरिंदो को फांसी होनी चाहिए और अगर उन्हें छोड़ दिया गया तो यह लोग उन्हें जान से मार डालेंगे। वही मासूम की मां ने दोनों आरोपियों को उनकी आंखों के सामने फांसी देने की मांग की है।
बता दें कि गुरूवार की दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर गई बच्ची लापत हो गई। इसके बाद परिजनों से उसे काफी ढूंढने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मिली। जिसके बाद शुक्रवार सुबह वह खून से लथपथ अपने घर लौटी। बच्ची की हालत काफी खराब थी और वजह पूछे जाने पर उसने पूरी जनकारी अपने परिजनों को दी।
वहीं परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने स्टाफ के साथ मेडिकल चेकअप के लिए बच्ची को भेजा। यहां जांच के बाद बच्ची को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बच्ची की सेहत का जायजा लिया। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
उधर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होनें अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभी भी पीड़िता की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
इस घटना को अंजान देने वाले आरोपियों ने सारी हदें पार कर दी। दुष्कर्म के बाद दोनों ने बच्ची के नाजुक अंग में लकड़ी डाल दी। पीड़ित बच्ची की हालत काफी खराब है वहीं उसके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण कलेक्टर अनुराग वर्मा ने उन्हें रेड क्रांस चेक 50 हजार की सहायता दी है।
राज्य के सीएम शिवराज चौहान ने भी घटना पर गुस्सा जाहिर किया। और पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। वहीं पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review