नए संसद भवन के उद्घाटन पर होगा 75 रुपए का सिक्का जारी, जानें इस सिक्के की खासियत

नए संसद भवन के उद्घाटन पर होगा 75 रुपए का सिक्का जारी, जानें इस सिक्के की खासियत

देश में नया संसद भवन बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन 28 मई को किया जाना है। इस खास दिन पर 75 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इस बात का एलान किया है। इस सिक्के पर नए संसद भवन परिसर की तस्वीर छपी होगी।

वित्त मंत्रालय ने सिक्के को लेकर नोटिस जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 75 रुपए का सिक्का गोलाकार होगा और इसका क्षेत्रफल 44 मिलीमीटर होगा। इस सिक्के के किनारों पर 200 कंगूरे बनाए गए हैं। इस सिक्के को 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, पांच प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जिंक से मिलाकर बनाया जाएगा। 

सिक्के पर सत्यमेव जयते लिखा होगा और साथ ही सिक्के पर अशोक स्तंभ भी उकेरा जाएगा। सिक्के की बांयी तरफ देवनागरी भाषा में भारत और इंग्लिश में इंडिया लिखा होगा। उसी तरह सिक्के के ऊपरी तरफ देवनागरी भाषा में संसद भवन लिखा होगा और साथ ही इसके नीचे संसद भवन परिसर की तस्वीर छपी होगी। सिक्के का डिजाइन संविधान की पहली अनुसूची के अनुसार किया गया है। 

बता दें कि 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। संसद भवन के नए परिसर के निर्माण में 861 करोड़ रुपए की लागत का अनुमान था लेकिन बाद में इसके निर्माण में 1200 करोड़ रुपए खर्च हुए।

नए संसद भवन की नई इमारत के उद्घाटन को लेकर राजनीति देखने को मिल रही है। 20 विपक्षी दलों ने संसद भवन के नए परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि राष्ट्रपति को संसद भवन के नए परिसर का उद्घाटन ना कराना और ना ही उन्हें समारोह में बुलाना, देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। वहीं भाजपा का कहना है कि स्पीकर संसद के संरक्षक होते हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram