बसपा पार्षद सहित कई दर्जन बसपा कार्यकर्ताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ

बसपा पार्षद सहित कई दर्जन बसपा कार्यकर्ताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ

मेरठ - नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना भले ही अभी जारी ना हुई हो लेकिन राजनैतिक पार्टियां पूरी जोर शोर से जुट गई है इसी क्रम में आम आदमी पार्टी भी दूसरी पार्टियों में सेंधमारी कर रही है  जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने आज सैकड़ों लोगों को आप की सदस्य्ता दिलाई. अकुंश चौधरी ने कहा कि हमारे लिए गौरव पूर्ण बात है कि दूसरे राजनीतिक दलों की तुलना में हमारा जनाधार तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों और सिद्धांतों के कारण आज आम आदमी पार्टी देश में सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय पार्टी बन चुकी है।

अंकुश चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, चिकित्सा, महिला सुरक्षा के क्षेत्र में जो सार्थक प्रयास किए हैं वह किसी दूसरे राजनीतिक दल ने अब तक नहीं किए थे और आप का उद्देश्य यही है कि एक साफ-सुथरी, अनुशासित और सांस्कृतिक सभ्यता की स्थापना की जाए जिसमें हर और अमन और शांति हो।

आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बसपा छोड़कर आए वार्ड 88 के पार्षद तैयब जी, सिविल इंजीनियर व आर्किटेक्ट शिवम प्रकाश, जिला पंचायत विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी राज किशोर जी, समाजवादी पार्टी छोड़कर नवीन हिंडल जी, दीपक कुमार, अनुज ,विमल, सुभाष, जयंत कुमार, विक्रम पाल, मोनू चौधरी आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अंकुश चौधरी ने कहा कि दिल्ली एमसीडी, हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात चुनाव के बाद अब आम आदमी पार्टी का सारा फोकस उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव पर है. अंकुश चौधरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के वार्डों, चेयरमैन और मेयर के आरक्षण आ गए और इन सभी पर आपत्तियां मांगी गई हैं जिसके बाद अंतिम तारीखों की घोषणा हो जाएगी. अंकुश चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद से लगातार मेरठ में आप कार्यकर्ता जनता को विभिन्न अभियानों के माध्यम से जागरूक करते आ रहे हैं चाहे वह गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान हो या नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की बात हो, वार्डों में संगठन बनाने का कार्य हो, नगरों में संगठन बनाने का कार्य हो, नगरीय क्षेत्रों में बूथ बनाने का काम हो ऐसे सभी कार्यों को आम आदमी पार्टी बखूबी करती आ रही है.

  अंकुश चौधरी ने कहा कि मेरठ में नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में लगभग 316 वार्ड हैं जिन पर आम आदमी पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को उतारेगी. उन्होंने कहा सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा एवं हमारा सबसे बड़ा मुद्दा होगा नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना. उन्होंने कहा वाटर टैक्स और कमर्शियल टैक्स के नाम पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है जिसे समाप्त करना आम आदमी पार्टी का उद्देश्य होगा और हमारा नारा भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका एवं भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम होगा जिसमें नगरीय क्षेत्रों की साफ-सफाई आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता होगी.
  
    प्रेसवार्ता के दौरान आप के जिला महासचिव जी०एस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, जिला सचिव वैभव मलिक, शहर विधानसभा महासचिव शिवकुमार, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भूप सिंह, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जूही त्यागी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन कपिल शर्मा, माइनॉरिटी विंग प्रदेश सचिव उमर हबीब, यासमीन सैफी, शहजाद सैफी, वसीम सलमानी, जिला सचिव तरीकत पवार, दीपक वर्मा, जिला सचिव एडवोकेट अनिल सुरानिया, जिला सचिव सलीम पहलवान, नईम, बंटी जाटव आदि मौजूद रहे ।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram