Airtel का 2GB डाटा वाला रिचार्ज प्लान, वो भी 350 से कम में, देंखे ऑफर..
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने हाल ही में भारत में अपने नेटवर्क पर 5G सेवाएं शुरू की हैं। एयरटेल (Airtel) 5G सर्विस (Airtel 5G Service) देश के 8 बड़े शहरों में शुरू की गई है। कुछ ही दिनों में पूरे देश में यूजर्स के लिए यह सर्विस उपलब्ध हो जाएगी। लेकिन फिलहाल 4G के दाम में ही 5G सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। ऐसे में आइए हम आपको एयरटेल के बेस्ट प्लान्स के बारे में बताते है।एयरटेल Airtel Rs 319 Recharge Plan
एयरटेल के पॉपुलर रिचार्ज प्लान (Airtel popular recharge plan) में शामिल इस प्रीपेड टैरिफ पैक 319 रुपये खास बात यह है कि इसमें आपको 28 नहीं, बल्कि पूरे 30 दिनों की वैधता मिलती है। यानि कि इतने कम कीमत में 2 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी। इस प्लान में आपको रोजाना 2 GB हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है। यानि आपको कुल 60GB इंटरनेट मिलेगा। इसके बाद हाई स्पीड इंटरनेट लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इसके अलावा इस प्लान में आपको रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। इन बेनिफिट्स के अलावा प्लान में कई एडिशनल बेनिफिट भी मिलते हैं। एयरटेल के इस प्लान में आपको Apollo 24|7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा एयरटेल के इस प्लान में आपको फ्री हैलो ट्यून्स (Free Hellotunes) का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। इसके अलावा यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है, जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं। वही इसमें आपको FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review