9 महीने की ट्रेनिंग के बाद SSB को मिले 506 जवान, देश की रक्षा करने की ली शपथ

9 महीने की ट्रेनिंग के बाद SSB को मिले 506 जवान, देश की रक्षा करने की ली शपथ

सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षण केंद्र ग्वालदम में बीते दिन पासिंग आउट परेड संपन्न हुई. पासिंग आउट परेड में 9 महीने के कड़े प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु से जवान बने 506 नव आरक्षियों ने देश की रक्षा की शपथ ली. पीओपी में एसएसबी ग्वालदम के उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.

पासिंग आउट परेड के बाद एसएसबी का हिस्सा बने आरक्षियों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए युद्धाभ्यास, जंगल युद्धकला, सामूहिक व्यायाम और विभिन्न कलाओं का भी प्रदर्शन किया.वहीं, प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे आरक्षियों को मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने सम्मानित भी किया.

मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने नए आरक्षियों को बधाई देते देश की रक्षा और सेवा के लिए दृढ़संकल्पित होने की बात कही. इस दौरान उन्होंने सशस्त्र सीमा बल की देश सेवा में योगदान और नक्सलवाद के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी भी दी.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram