मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर शहीद हुए सूबेदार राम सिंह
जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में गुरुवार को आतंकियों के साथ हुई एक मुठभेड़ के दौरान मेरठ निवासी सूबेदार राम सिंह शहीद हो गए। सूबेदार राम सिंह जम्मू कश्मीर में 48 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे।
आतंकियों की तलाश में चल रहे एक ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो गयी बुधवार को शुरू हुई ये मुठभेड़ गुरुवार सुबह तक चली | इस ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया गया। तीसरे आतंकी की तलाश में एक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। तभी घात लगाकर बैठे एक आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी
इस फायरिंग की चपेट में सूबेदार राम सिंह आ गए और बुरी तरह जख्मी हो गए। अधिक खून बहने के चलते सूबेदार राम सिंह को बचाया नहीं जा सका
शहीद सूबेदार राम सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह मेरठ लाया जायेगा । सूबेदार राम सिंह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। वंही से सेना के 16 गढ़वाल में भर्ती हुए थे लेकिन काफी अर्से से परिवार अब मेरठ में ही रह रहा था फिलहाल पौने दो साल से वह अब राष्ट्रीय राइफल का हिस्सा थे और फरवरी 2022 में वह 30 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे।
मेरठ में सूबेदार राम सिंह का परिवार गंगानगर के इशापुरम कॉलोनी में रहता है। सूबेदार राम सिंह की चार बेटियां व एक बेटा हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां और बेटा पढ़ाई कर रहा है। पति के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद से ही पत्नी अनिता भंडारी का रो रो-कर बुरा हाल है। बड़ी बेटियां प्रियंका सिंह और करिश्मा नेगी परिवार को संभालने की कोशिश कर रही हैं।
वहीं छोटी बेटियां मीनाक्षी भंडारी व मनीषा भंडारी के साथ बेटे सोलन भंडारी भी मां को संभालने में जुटे हैं। शहादत की खबर से पूरे परिवार और क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। परिवार को ढांढस बधाने के लिए पुलिस अधिकारी शहीद के घर पहुंचे हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review