यूपी पुलिस में होने जा रही बंपर भर्ती , भरे जाएंगे 26 हजार से अधिक पद
बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए एक शानदार खबर है. यूपी पुलिस द्वारा बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी । जिसके लिए अधिसूचना जारी की गई है । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर कॉन्स्टेबल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है । जिसके अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे ।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है । इस भर्ती के द्वारा यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल और फायरमैन के पद भरे जाएंगे । कुल रिक्त पदों की संख्या 26,382 है । जिसमें कॉन्स्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पद शामिल हैं । इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा , फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा ।
उत्तर प्रदेश पुलिस 26382 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए वेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी । इसके लिए फिलहाल कोई तारीख तय नहीं की हुई है लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है । ऐसे में यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नजर बनाए रखें । कॉन्स्टेबल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए । शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी को अधिसूचना जारी होने का इंतजार करना होगा । जिसके बाद उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे ।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review