police encounter में मारा गया 50,000 का इनामी बांग्लादेशी अपराधी

police encounter में मारा गया 50,000 का इनामी बांग्लादेशी अपराधी

लखनऊ ; लखनऊ में एक शातिर अपराधी को police encounter मे मौके पे ही मार गिराया ,बताया जा रहा है की उस पर 50,000 रुपये का नकद इनाम भी था |जो बदमाश पुलिस के साथ police encounter में मारा गया। उसकी पहचान बाद में बांग्लादेशी हमजा के रूप में हुई है |

लखनऊ की संयुक्त पुलिस अपराध आयुक्त नीलाबजा चौधरी ने कहा, "हमजा पिछले दो वर्षों में लखनऊ और वाराणसी में हुई तीन डकैतियों का मास्टरमाइंड था। हमजा का दिल्ली सहित चार राज्यों में डकैती करने का रिकॉर्ड भी रहा है।"

चौधरी ने कहा कि हमजा बांग्लादेश के खुलना जिले का रहने वाला था और अपने गिरोह के सदस्यों के साथ 10,000 रुपये की रिश्वत देकर भारत आया था। हमजा का नाम उसी गिरोह के तीन सदस्यों से पूछताछ के दौरान सामने आया, जिन्हें पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था।

police encounter इनामी बदमाश ढेर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब 2.45 बजे एक पुलिस गश्ती दल ने गोमती नगर के लोहिया पार्क के पास कुछ लोगों को बंदूक चलाते देखा और उन्हें रुकने को कहा। वे भागने लगे, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया, लेकिन हमलावरों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर भी गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी फायरिंग की और एक बदमाश घायल हो गया और जमीन पर गिर गया जबकि अन्य भाग गए। इसके बाद में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान हमजा के रूप में हुई है।
गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram