सपा की सरकार आई तो रद्द होंगे तीनो कृषि कानून
मुजफ्फरनगर: राजधानी लखनऊ में भगवान परशुराम की 108 फुट की प्रतिमा स्थापित कराने पर समाजवादी पार्टी का आभार प्रकट करने के लिए मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया गया इस सम्मेलन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपनी ताकत दिखाते हुए ब्राह्मणों की भारी भीड़ सम्मेलन में पहुंची। ट्रैक्टर-ट्रॉली, गाड़ियों, मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों से सम्मेलन में पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोगों का जोरदार स्वागत किया गया।
ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय व पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा के अलावा कई जनप्रतिनिधि भी मुख्यातिथि के रूप में ब्राह्मण सम्मेलन में शामिल हुए। ब्राह्मण सम्मेलन में पहुंचे सपा नेता अभिषेक मिश्रा ने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा की अगर 2022 में उनकी सरकार सत्ता में आई तो कृषि कानून रद्द कर देंगे।
उन्होंने कहा की पांच साल में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल रही है उत्तर प्रदेश में रोजगार की इतनी बदतर हालत कभी नहीं रही वंही सुरक्षा में एनसीआर का जो डाटा है तो वह सबसे ख़राब है
हमारा किसान एक साल से सड़क पर बैठा हुआ है इनको किसानो से ना कोई मोहब्बत है और ना कोई हमदर्दी ये बस बड़ी बड़ी बात करना जानते है पूरे झूठे लोग है में आपको विश्वाश दिलाना चाहता हूँ की अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो इन किसानो के लिए जो हमें करना पड़े वो करेंगे अगर कृषि कानून ख़त्म करने पड़े तो वो भी करेंगे नए कानून बनाएंगे सरकार की और से किसानो को सभी सुविधाएं दी जाएगी।
ब्राह्मण सम्मेलन में सपा ने दिखाई अपनी ताकत
मुज़फ्फरनगर के जीआईसी मैदान में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में शहरी क्षेत्र के साथ ही देहात क्षेत्र से भी ब्राह्मण समाज के लोग बडी संख्या में सम्मेलन में पहुंचे। ब्राह्मण समाज के खाप चौधरियों व थाम्बेदारों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय व पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा के अलावा कई जनप्रतिनिधि भी मुख्यातिथि के रूप में ब्राह्मण सम्मेलन में शामिल हुए। सभी अतिथियों को माला व पगडी पहनाकर सम्मानित किया गया और फरसा भी भेंट किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने की। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व ब्राह्मण सम्मेलन कार्यक्रम के आयोजक राकेश शर्मा ने ब्राह्मण समाज की भीड़ को अपनी ताकत के रुप में दिखाई। ब्राह्मण सम्मेलन में बाहर से आने वालों के लिए 4 घण्टे के लिए टोल फ्री भी कराया गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review