रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पूजा के मौके पर यात्रियों को अनुपम भेंट ।

रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पूजा के मौके पर यात्रियों को अनुपम भेंट ।

लखनऊ : छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से अनुपम भेंट ।आज से रेलवे प्रशसान लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, सूरत से बिहार के लिए विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है।
इन ट्रेनों में ऑनलाइन व टिकट काउंटर से सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शनिवार को स्पेशल ट्रेनों के सभी क्लास में सीटें खाली रही। ऐसे में यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें राहत देंगी।

लखनऊ-दरभंगा-लखनऊ ट्रेन कल से - ट्रेन नंबर 01762 लखनऊ से आठ, 11 व 13 नवंबर को दोहपर 01.00 बजे चलकर अगले दिन तड़के 04.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01761 दरभंगा से सात, नौ, 12 व 14 नवंबर को तड़के 05.45 बजे चलकर उसी दिन रात 10.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ये ट्रेन गोंडा, बलरामपुर, बरहनी, सिद्धार्थनगर, आनंद नगर, गोरखपुर, कप्‍तानगंज, बागाह, नरकटियागंज, रक्‍सौल घोरासन, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड तथा कमतौल स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

सूरत-दानापुर वाया लखनऊ ट्रेन कल - ट्रेन नंबर 09473 सूरत से आठ नवंबर को 06.30 बजे चलकर अगले दिन तड़के लखनऊ 04:15 बजे पहुंचकर शाम 07.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 09474 दानापुर स्‍पेशल ट्रेन नौ नवंबर को रात 10.45 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर दो बजे लखनऊ होकर तीसरे दिन सुबह 09.25 बजे बडोदरा जंक्शन पहुंचेगी।

लखनऊ से नई दिल्ली के बीच सप्ताह में चार दिन चलने वाली तेजस एक्सप्रेस दीपावली के दौरान नौ नवंबर को तीन अतिरिक्त फेरों के साथ चलेंगी। इन ट्रेनों में सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram