दर्शकों में दौड़ी खुशी की लहर आ गई पोन्नियिन सेलवन 2' की रिलीज डेट, इस दिन आएगी पर्दे में

दर्शकों में दौड़ी खुशी की लहर आ गई  पोन्नियिन सेलवन 2

मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 1' (Ponniyin Selvan 1) दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म को 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया था। अब फैंस इसके दूसरे पार्ट के लिए राह देखने लगे हैं। पहले भाग की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे भाग पर काम करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी एक फिल्म क्रिटिक ने खुलासा कर दिया है। 'पोन्नियिन सेलवन 2' (Ponniyin Selvan 2) के लिए इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट मिला है। 

मशहूर फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने पोन्नियिन सेलवन 2 की रिलीज डेट के बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया है। रमेश बाला ने अपनी पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट अप्रैल महीने के लिए बताई है। पोस्ट में बाला ने लिखा है कि फिल्म के 28 अप्रैल 2023 को रिलीज किए जाने की उम्मीद है। बता दें PS2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है, इसलिए रमेश बाला का ये ट्वीट सही भी साबित हो सकता है, और यह फिल्म 2023 की दूसरी तिमाही में रिलीज हो सकती है।

हालांकि, पोन्नियिन सेलवन 2 की रिलीज डेट को लेकर फिल्म के डायरेक्टर मणिरत्नम की ओर से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन रमेशा बाला के इस ट्वीट के बाद फैंस में खुशी की लहर है, क्योंकि PS-1 बेहद सफल रही है। फिल्म ने 500 करोड़ के लगभग कलेक्शन कर लिया है और अभी भी यह लगातार अपने कलेक्शन के आंकड़े बढ़ा रही है। इस फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज किया जा चुका है और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक फिल्म का हिंदी वर्जन रिलीज नहीं किया गया है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram