चारधाम यात्रा 2023: इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण, इस बार आने वाले श्रद्धालु जरुर कर ले यह काम
देहरादून: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार तैयारियों में जुटी हुई हैं। 21 फरवरी से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। हालांकि मंदिर समितियों की ओर से कपाट खुलने का समय और तिथि घोषित की जाएगी।
देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार अपनी कमर कसे हुए है। पर्यटन विभाग ने शनिवार को पंजीकरण के लिए वेबसाइट, वाट्सएप व टोल फ्री नंबर के साथ ही अपना एप भी जारी कर दिया है।
बिना पंजीकरण के नहीं कर पाएंगे दर्शन
चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के दर्शन की अनुमति नहीं होगी। इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के लिए चारधाम यात्रा मार्गों पर काउंटर नहीं खोले जाएंगे। ऋषिकेश स्थित यात्रा कार्यालय में केवल एक ही काउंटर खुलेगा।
पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी है। साथ ही सुझाव दिया है कि यात्रा मार्ग पर शिविरों व पड़ावों में धीरे-धीरे यात्रा करें, ताकि गर्म इलाकों से आने वाले यात्री स्वयं को यहां की जलवायु के अनुकूल ढाल सकें।
यात्रा से पहले पंजीकरण के माध्यम
वेबसाइट-
registrationandtouristcare.uk.gov.in
वाट्सएप नंबर 91-8394833833
टोल फ्री नंबर 0135-1364
एप touristcareuttrakhand
ऐसे करें पंजीकरण
पर्यटन विभाग की तरफ से यात्रा के लिए जारी (registrationandtouristcare.uk.gov.in) वेबसाइट पर यात्री पंजीकरण करा सकते हैं।
इसके लिए उन्हें अपनी पहचान व पते से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने के साथ ही अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।
वाट्सएप नंबर पर yatra टाइप कर पंजीकरण कराया जा सकता है।
इसके अलावा फोन पर पंजीकरण करने के लिए टोल फ्री नंबर का उपयोग किया जा सकता है।
विभाग द्वारा जारी एप को मोबाइल पर डाउनलोड कर इसके माध्यम से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review