अंकिता मर्डर केस…अंतिम संस्‍कार नहीं करने पर अड़े अंकिता के परिजन, की ये मांग

अंकिता मर्डर केस…अंतिम संस्‍कार नहीं करने पर अड़े अंकिता के परिजन, की ये मांग

श्रीनगर गढ़वाल: यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर में स्थित रिसॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी को आज रविवार को नम आंखों से विदाई दी जानी है। लेकिन उसके स्‍वजनों ने अंतिम संस्‍कार करने से मना कर दिया है। उन्‍होंने पोस्‍टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट की मांग की है।

एसआइटी इंचार्ज पीआर देवी ने बताया है कि उन्‍होंने रिसॉर्ट के कर्मियों को पुलिस स्‍टेशन बुलाया है। हम हर एक के बयान दर्ज करेंगे। हम रिसॉर्ट के बैकग्राउंड का विश्लेषण कर रहे हैं। अंकिता के वाट्सएप चैट्स की भी जांच की जा रही है। रविवार को श्रीनगर में पैतृक घाट में अंकिता का अंतिम संस्‍कार किया जाना है। जिसे लेकर यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं प्रदेश भर में अंकिता हत्‍याकांड से आक्रोश है। जगह-जगह धरने और प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्‍तराखंड की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हाथ उठ रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने पैतृक घाट में सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनाई हुई है।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद एम्स ऋषिकेश से अंकिता भंडारी का शव शाम लगभग सात बजे श्रीनगर पहुंचा। देर हो जाने के कारण स्वजन ने मृतका का अंतिम संस्कार रविवार को आइटीआइ के पास स्थित पैतृक घाट पर करने का फैसला किया। प्रशासन ने अंकिता के शव को बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आइटीआइ घाट के साथ ही मोर्चरी पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह स्वयं व्यवस्थाओं पर निगरानी रखे हुए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram