इन भूतिया स्टेशन पर शाम ढलने के बाद जाने से डरते हैं लोग...
भारत में वैसे तो हजारों ऐसे स्थान हैं जिन्हें भूतिया कहा जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण की मानें तो भूत जैसी कोई चीज नहीं होती है लेकिन देश में आज भी लाखों लोग ऐसे हैं जिनका मानना है कि भूत इसी धरती पर निवास करते हैं। उनका मानना है कि आत्माओं का अस्तित्व है और कई लोग भूतों को देखने का दावा भी करते हैं। हालांकि हम आज आपको देश के कुछ भूतिया रेलवे स्टेशनो के बारे में बताने वाले हैं बताएंगे जिन्हें हॉन्टेड करार दिया गया है।
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन की अपनी अलग कहानी है। इस स्टेशन की गिनती सबसे डरावने रेलवे स्टेशनों में होती थी। इसके बारे में कहा जाता है कि यहां आने वाले मुसाफिरों ने सफेद साड़ी वाली महिला के भूत को देखा है। इसके अलावा इस रेलवे स्टेशन से जुड़ी और भी कई डरावनी कहानियां हैं। स्टेशन से जुड़े इन्हीं भूतिया दावों की वजह से इसे 42 सालों तक बंद रखा गया। हालांकि, इसे साल 2009 में एक बार फिर खोल दिया गया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करीब बनी नैनी जेल में अंग्रेजों ने कई हिंदुस्तानियों को प्रताड़ित किया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। नैनी का रेलवे स्टेशन इस जेल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। हालांकि यहां कोई अप्रिय घटना तो नहीं घटी, लेकिन फिर भी लोगों ने इसके बारे में अजीब सी धारणा बना रखी है। कुछ लोगों का मानना है कि कुछआत्माएं स्टेशन के आस पास भटकती रहती हैं और रात के समय यहां रोने चीखने की आवाजें सुनाई देती हैं मानों किसी को प्रताड़ित किया जा रहा हो।
मुंबई स्थित मुलुंड स्टेशन के बारे में आपको बताते हैं। इस स्टेशन को भी देश के चुनिंदा भूतिया रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है। स्टेशन पर आने वाले लोगों का दावा है कि अक्सर यहां शाम के बाद चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाजें आती हैं। उनका मानना है कि ये उन लोगों की आवाजें हैं जो इस स्टेशन पर किसी घटना का शिकार हुए होंगे।
देश के सबसे डरावने रेलवे स्टेशनों की लिस्ट में
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित चित्तूर रेलवे स्टेशन का नाम भी शामिल है। स्टेशन के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि एक बार इस स्टेशन पर सीआरपीएफ का जवान हरी सिंह ट्रेन से उतरा था। ट्रेन से उतरने के बाद उसे आरपीएफ के जवान और एक TTE ने मिलकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। उसके बाद इस स्टेशन के आस-पास रहने वालों ने यहां कई अजीब से घटनाक्रम महसूस किए। उनका कहना था कि CRPF जवान की आत्मा इंसाफ के लिए यहां भटकती है।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित बड़ोग रेलवे स्टेशन भी देश के सबसे डरावने रेलवे स्टेशनों में शुमार है। कालका-शिमला रेल रूट पर आने वाला ये छोटा-सा रेलवे स्टेशन देखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही डरावना और भूतिया है। इसके नजदीक एक सुरंग है, जिसे बड़ोग सुरंग कहा जाता है। दरअसल, इस सुरंग का निर्माण एक ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल बड़ोग ने कराया था। बाद में उन्होंने सुसाइड कर ली थी। यहां काम कर चुके लोगों का कहना था कि सुरंग में कर्नल बड़ोग की आत्मा घूमती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review