लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत का विवाद – अंपायर से बहस के बाद गुस्से में फेंकी गेंद, वीडियो वायरल

लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत का विवाद – अंपायर से बहस के बाद गुस्से में फेंकी गेंद, वीडियो वायरल

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पहली पारी में उन्होंने शतक लगाया और विकेटकीपिंग के दौरान भी दो बेहतरीन कैच लपके। लेकिन तीसरे दिन पंत एक विवाद में घिर गए जब उन्होंने गेंद बदलने को लेकर अंपायर से बहस कर दी।

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 60वें ओवर में हुई। ऋषभ पंत ने ऑन-फील्ड अंपायर पॉल रायफल से गेंद को चेक करने की मांग की। अंपायर ने गेंद को गेज में डालकर जांच की, जो आसानी से पास हो गई। लेकिन पंत संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने दोबारा जांच की मांग की।

अंपायर ने दूसरी बार गेंद चेक करने से इनकार कर दिया, जिससे पंत गुस्से में आ गए और उन्होंने गेंद को जमीन पर फेंक दिया।

पंत की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंग्लैंड के फैंस ने स्टेडियम में पंत के खिलाफ हूटिंग भी की। हालांकि अभी तक मैच रेफरी या आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अंपायर गेंद की स्थिति को लेकर अंतिम निर्णय लेते हैं और खिलाड़ी का इस फैसले से असहमति जताना, खासकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी दिखाना, आचार संहिता के खिलाफ माना जा सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram