टाटा को हुआ 7 फीसदी का बड़ा घाटा ,झुनझुनवाला की टाइटन का शेयर गिरे|

टाटा को हुआ 7 फीसदी का बड़ा घाटा ,झुनझुनवाला की टाइटन का शेयर गिरे|

नई दिल्ली : शेयर बाजार में आई गिरावट के बीच, रिटेल निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है , क्योंकि उनके स्टॉक पोर्टफोलियो को भारी झटका लगा है. भारत में शेयर बाजार की इस बड़ी गिरावट में, दिग्गज निवेशकों को भी घाटा हुआ है. बिग बुल राकेश झुनझुनवाला की पसंदीदा टाइटन कंपनी का शेयर शुक्रवार को करीब 4.37 फीसदी गिर गया. इस हफ्ते टाटा की इस कंपनी के शेयर में करीब सात फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है.

टाइटन कंपनी के शेयर की कीमत में क्रैश से राकेश झुनझुनवाला की नेटवर्थ में इस हफ्ते करीब 753 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई है. टाइटन कंपनी के शेयर की कीमत के इतिहास के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के शेयर की कीमत करीब 2374 रुपये से गिरकर 2293 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई.
शेयर बाजार के इस क्रैश में करीब 105 रुपये का इंट्रा डे लॉस या करीब 4.40 फीसदी की गिरावट आई है. पिछळे एक हफ्ते में, टाइटन कंपनी के शेयर 2467 रुपये से गिरकर 2293 रुपये पर पहुंच गए, जिससे इस अवधि में 174 रुपये प्रति शेयर की गिरावट या करीब 7 फीसदी का घाटा देखा गया है.

जुलाई से सितंबर 2021 की तिमाही के लिए टाइटन कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की टाटा ग्रुप की इस कंपनी में शेयरहोल्डिंग है. राकेश झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 3,37,60,395 शेयर हैं, जो कंपनी के कुल जारी कैपिटल का 3.80 फीसदी है. रेखा झुनझुनवाला के कंपनी में 95,40,575 शेयर या 1.07 फीसदी हिस्सेदारी है. तो, राकेश झुनझुनवाला और रेखा झुनझुनवाला के पास साथ मिलाकर कंपनी के 4,33,00,970 शेयर हैं या कंपनी में उनकी संयुक्त रूप से 4.87 फीसदी हिस्सेदारी है.

कितनी हुई शेयर की कीमत?
टाइटन कंपनी के शेयर की कीमत इस हफ्ते गिरकर 174 रुपये पर पहुंच गई. टाइटन कंपनी के शेयरों में इस गिरावट से राकेश झुनझुनवाला को होने वाला कुल नुकसान करीब 753 करोड़ रुपये पर रहा.

आपको बता दें कि सितंबर तिमाही में झुनझुनवाला ने Tata Communications में अपना निवेश बढ़ाया है. कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, झुनझुनवाला की हिस्सेदारी कंपनी में 1.04 फीसदी से बढ़कर 1.08 फीसदी पर पहुंच गई है. झुनझुनवाला ने अपनी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के नाम पर इस कंपनी में निवेश किया है. उनके पास कंपनी के 30 लाख 75 हजार 687 शेयर्स हैं. जून तिमाही में रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के 29 लाख 50 हजार 687 शेयर्स थे.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram