Redmi Note 11R चीन में हुआ लॉन्च, जाने कीमत और स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Redmi Note 11R चीन में हुआ लॉन्च, जाने कीमत और स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Redmi Note 11R स्‍मार्टफोन को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। Xiaomi के सब ब्रैंड का यह नया 5G स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्‍शंस में आता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले है। Redmi Note 11R में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। यह 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। 5,000mAh की बैटरी फोन में दी गई है। Redmi Note 11R को Poco M4 5G का रिबैज्‍ड कहा जा रहा है।

Redmi Note 11R के प्राइस
Redmi Note 11R की कीमत 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 1,099 युआन (लगभग 12,600 रुपये) से शुरू होती है। यह फोन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वर्जन में भी आता है जिसकी कीमत 1,199 युआन (लगभग 13,700 रुपये) है और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,399 युआन (लगभग 16,000 रुपये) है। तीनों वेरिएंट फिलहाल चीन में कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए लिस्टेड हैं। इसे पोलर ब्लू ओशन, मिस्टीरियस डार्कनेस और आइस क्रिस्टल गैलेक्सी कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है।
Redmi Note 11R के स्‍पेसिफ‍िकेशंस
Redmi Note 11R स्‍मार्टफोन डुअल सिम स्‍लॉट के साथ आता है और एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड MIUI 13 पर चलता है। इसमें 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,408 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट है। इस फोन में माली G57 MC2 GPU और 8GB तक LPDDR4X रैम
वाला मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर लगाया गया है।

Redmi Note 11R में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के अलावा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलता है। यह स्मार्टफोन 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज ऑफर करता है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो Redmi Note 11R में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, GLONASS, इन्फ्रारेड (IR) रिमोट कंट्रोल और USB टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram