उत्तराखंड में 19 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीरों की भर्ती, यहां देखें रैली का पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड में 19 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीरों की भर्ती, यहां देखें रैली का पूरा शेड्यूल

देहरादून: उत्तराखंड में अग्निवीरों की भर्ती रैली 19 से 31 अगस्त, 2022 के बीच होगी। देश में पहली बार नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 4 साल बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को आर्मी में परमानेंट रखा जायेगा, जबकि 75 प्रतिशत लोगों को 04 साल बाद रिटायर्ड कर दिया जायेगा। अग्निवीरों को 4 साल की सेवाएं देने के बाद 10.04 लाख का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा, जो इनकम टैक्स मुक्त होगा। सेवा के दौरान अग्निवीरों को हर साल 30 दिन की छुट्टी और मेडिकल लीव मिलेगी।

अग्निवीरों को यूनिफॉर्म अलाउंस, कैंटीन सुविधा, मेडिकल सुविधा, हार्डशिप अलाउंस मिलेगा सेवा के दौरान अगर कोई अग्निवीर दिव्यांग होता है तो उसे 44 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उस अग्निवीर को सेवानिधि और बकाया ड्यूटी की पूरी सैलरी दी जाएगी। अग्निवीरों का कुल 48 लाख रुपए का एंश्योरेंस (बीमा) होगा। अगर कोई अग्निवीर ड्यूटी के दौरान शहीद होता है तो उसके परिजनों को 44 लाख रुपए एक मुश्त और सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा।

19 से 31 अगस्त तक गढ़वाल मंडल के इन सभी जिलों में सभी ट्रेड्स के लिए चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों के युवा भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। गढ़वाल मंडल के इन युवाओं की भर्ती VC GBS Camp Kotdwara में होगी।

इसी तरह रानीखेत में 20 से 31 अगस्त के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी। जिसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले कवर होंगे इन जिलों के युवाओं की भर्ती कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर रानीखेत में होगी।पिथौरागढ़, चंपावत जिले में 5 से 12 सितंबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी। जिसमें पिथौरागढ़, चंपावत के युवा अपना दमखम दिखाएंगे। इन दो जिलों की भर्ती स्थल जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ में होगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram