RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 0.5% बढ़ाया, लोन, ईएमआई सहित इन चीजों पर होगा असर

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 0.5% बढ़ाया, लोन, ईएमआई सहित इन चीजों पर होगा असर

Repo rate Hike: आज यानी शुक्रवार 5 अगस्त को एक बार फिर रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट को बढ़ाया है। आरबीआई ने 0.5 प्रतिशत रेपो दर में बढ़ोत्तरी कर दिया है, जिससे अब जल्दी ही बैंक भी लोन की ईएमआई बढ़ा देंगी। दो साल बाद इन चार महीनों में तीसरी बार रेपो दर बढ़ चुका है, चार महीनों में अब तक 1.40% रेपो दर बढ़ा है।
क्या होता है रेपो रेट
रेपो रेट वह दर होता है जिस पर रिर्जव बैंक दूसरी बैंको को अल्पकालीन कर्ज या लोन देता है। यदि बैंकों को मिलने वाले कर्ज की ब्याज की दर बढ़ेंगी तो उनकी लगता बढ़ेगी, जिसे वह आम आदमियों से वसूल लोन, ईएमआई को बढ़ाकर करेंगी।
चार महीने में तीसरी बार बढ़ा रेपो रेट
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्ति कांत दास ( RBI Governor Shaktikant das) के अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि मंहगाई पर काबू पाया जा सके इसलिए इसे बढ़ाया जा रहा है। मई में इसे 0.4%, जून में 0.5% और एक बार फिर अगस्त में 0.5% रेपो दर बढ़ाया गया। इस प्रकार अब रेपो दर का वर्तमान रेट है 5.40%। अब से दो साल पहले यह महज 4 फीसदी पर उपलब्ध था।

RBI


क्या अभी लोन भर रहे लोगों पर भी होगा असर
बैंक दो तरह के लोन ग्राहकों को देते हैं। एक तो फिक्स्ड रेट में जिसमें आगे कोई उतार चढ़ाव नही होता यानी उसकी ब्याज की दर सेम रहती हैं। वहीं दूसरा वेरियबल रेट्स पर जिसमें लोन के दरों में बदलाव हो सकता है। इस प्रकार इस रेपो दर के बदलाव का असर बेरिएबल रेट्स से लोन उठाने वालों पर पड़ सकता है, लेकिन यदि आपने फिक्स्ड रेट में इसे उठाया है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram