परंपराओं को तोड़कर दुल्हन की हुई घुड़चढ़ी, जमकर थिरकी दुल्हन

परंपराओं को तोड़कर दुल्हन की हुई घुड़चढ़ी, जमकर थिरकी दुल्हन

बदलते दौर में पुरानी परंपरा भी टूटने लगी है। सदियों से दूल्हों की घुड़चढ़ी की परंपरा चली आ रही है लेकिन मुज़फ्फरनगर में घर की इकलौती बेटी घोड़ा बग्गी में सवार होकर घुड़चढ़ी के लिए निकली और सदियों की परंपरा को तोड़ जमकर जश्न मनाया गया। वही मेहमानों और घुड़चढ़ी देख रही जनता ने बेटी को शाबाशी दी और भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। दुल्हन की घुड़चढ़ी के पीछे का कारण घर मे बेटे ना होने के कारण बेटी की शादी में ही सभी अरमान पूरे करने के लिए ये आयोजन किया गया। साथ ही लोगो को संदेश भी दिया गया कि बेटियां बेटों से कम नही होती है।

बेटो की हसरत बेटी ने पूरी की

  आमतौर पर विवाह समारोह में चढ़त के समय दूल्हों की ही घुड़चढ़ी होती है, लेकिन मुज़फ्फरनगर जनपद की खतौली कस्बे की जगत कालोनी निवासी पिंटू अहलावत व पूनम अहलावत की इकलौती बेटी सिमरन चौधरी है जिसकी घुड़चढ़ी उसके माता पिता ने अपने अरमान पूरे करने के लिए की क्योकि उनके कोई भी बेटा नही है। 

बग्घी पर जमकर थिरकी दुल्हन

सिमरन बग्गी पर सवार थी और भीड़ गानों की धुन पर थिरक रहे थे वही परिवार को नाचते देख दुल्हन सिमरन भी अपने आप को रोक नही पाई और बग्गी पर बैठे बैठे ही जमकर नाचती नजर आई। वही माता-पिता ने बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाई और उच्च शिक्षा दिलाकर उसकी विदेश दुबई में नोकरी लग वा दी गई। अब सिमरन के हाथ पीले कर बाबुल के आंगन से ससुराल की दहलीज पर पहुंचने की रस्म अदा की जा रही हैं। 

मुझे बेटो की तरह ही पाला गया - सिमरन

दुल्हन सिमरन का कहना है कि मेरे माता पिता ने मुझे लड़के की तरह पाला है और कभी भी लड़का लड़कियो में फर्क नही करना चाहिए। वही सिमरन के पिता पिंटू अहलावत का कहना है कि हमने कभी अपनी बेटी को बेटों से कम नही समझा उसे पढ़ाया लिखाया और दुबई में नोकरी कर रही है अब उसकी शादी है उसकी घुड़चढ़ी की गई सब नाचे कूदे खूब जश्न मनाया हमारे कोई बेटा नही है हम तो बेटी को ही बेटा मानते है और उसकी शादी में ही सब अरमान पूरे कर रहे है ओर हम तो सन्देश भी दे रहे है कि कभी बेटा बेटी में फर्क नही करना चाहिए। वही स्वजन ने बताया कि बेटी की शादी को यादगार और बेटा व बेटी में भेदभाव रखने वालों को संदेश देने के लिए मिसाल पेश की है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram