सपा गठबंधन के बाद नामकरण, ओमप्रकाश राजभर से असलम राजभर,
उत्तर प्रदेश : मऊ में हुए सपा-भासपा के मिलन समारोह के चर्चे तो है ही परंतु कही तो ये गठबंधन गले से नही उतर रहा है, सपा - भासपा की सभा होने के कुछ घंटे बाद ही प्रदेश सरकार के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर पलटवार किया ,बोले, कसम खाकर कह रहे हैं कि समाज को बेचने तथा उसके साथ धोखा करने वाले को 2022 के चुनाव में घर नहीं बैठा दिया तो राजनीति करना छोड़ देंगे। 23 नवम्बर को मऊ की धरती पर ही रैली कर हम इसका जवाब देंगे। यही नहीं अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को 'असलम राजभर कहकर भी संबोधित किया।
बलिया जिले के बिल्थरारोड विस क्षेत्र के आरीपुर सरयां गांव में बुधवार को अमृत महोत्सव के तहत शहीद चंद्रदीप सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण व प्रवेश द्वार के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित सभा में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर खूब निशाना साधा। सपा-भासपा की रैली से करीब 20 किमी दूर अपने कार्यक्रम में अनिल राजभर ने बिना नाम लिए कहा कि जिस दिन ओवैसी को लेकर गाजी के मजार पर चादर चढ़ाने गए, उसी दिन से मैंने उनका नाम 'असलम राजभर रख दिया है। कहा कि 23 नवम्बर को मऊ में ही रैली कर अखिलेश यादव को भी जवाब देंगे, असलम राजभर को भी जवाब देंगे तथा मुलायम सिंह यादव को भी जवाब देंगे।
इससे पहले अनिल राजभर ने शहीद चंद्रदीप सिंह को नमन किया। सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा व विधायक धनंजय कन्नौजिया की मौजूदगी में अनिल राजभर ने गांव के प्रवेश स्थल सिकंदरपुर मार्ग पर शहीद चंद्रदीप सिंह स्मृति प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया। साथ ही शहीद के प्रतिमा का लोकार्पण भी हुआ। गांव में बने भव्य पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का भी मंत्री ने लोकार्पण किया। समारोह में राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, भरत, प्रधान नीलम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, आनंद सिंह, प्रवीण प्रकाश, लालबहादुर भारती, प्रमोद सिंह, शशिप्रकाश चैरसिया, देवेंद्र गुप्ता, आशुतोष सिंह आदि थे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review