अमेरिका में 5 साल से कम उम्र के लाखों बच्चे ओमिक्रोन वेरिएंट की चपेट मे , कई फ्लाइट्स भी कैंसल
- 5 साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे ज्यादा संक्रमित
- हमें ज्यादा सतर्क रहने की है जरूरत - डॉ. एंथनी फाउची
अमेरिका में लगातार कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के केस में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. ओमिक्रोन वेरिएंट पर बात करते हुए व्हाइट हाउस ने बताया कि ओमिक्रोन बड़ी संख्या में बच्चों को संक्रमित कर रहा है , इसके कारण बड़ी संख्या में बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है । पिछले कुछ दिनों में न्यूयॉर्क में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या 4 गुना तक बढ़ी है । इसके साथ ही अमेरिका के हेल्थ विभाग ने बताया कि इन भर्ती होने वाले बच्चों में 5 साल से कम उम्र के 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे हैं जिन्हें फिलहाल अमेरिका में वैक्सीन नहीं लगाई जा रहा है । के द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार अमेरिका में करीब 1,90,000 तक रोज नये कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं । डॉ. एंथनी फाउची ने ओमिक्रोन वेरिएंट पर बात करते हुए कहा कि हमें इस समय बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. इसके लिए हर जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अमेरिका में कई फ्लाइट्स को कैंसल किया जा रहा है क्योंकि बहुत से फलाइट अटेंडेंट अभी संक्रमित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ओमिक्रोन वेरिएंट को डेल्टा के मुकाबले कम खतरनाक माना जा रहा है ।
इस तरह करें ओमिक्रोन से बचाव :
- अगर बहुत जरूरी है बाहर जाना तो मास्क लगाकर ही बाहर निकलें.
- संक्रमण के लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं.
- भीड़-भाड़ वाली जगहों से खुद को रखें दूर.
- अगर आप में संक्रमण की पता चल गया है तो बाकी लोगों से खुद को Isolate कर लें.
- अगर आप वैक्सीन लगवाने के लिए योग्य हैं तो जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review