प्रेमिका के साथ प्रेमी ने नहीं की आत्महत्या तो प्रेमिका ने दर्ज की FIR
UP: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रेम कहानी का अजब मामला सामने आया है. दरअसल, एक प्रेमी जोड़ा साथ जीने-मरने की कसमें खाकर एक-दूसरे के प्यार में फना होने प्रयागराज के नैनी ब्रिज पर पहुंचे थे.नदी के पुल पर पहुंचकर प्रेमिका ने तो छलांग लगा दी, लेकिन प्रेमी ने छलांग नहीं लगाई.
यह देख प्रेमिका नदी से तैरकर बाहर आ गई और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया.गनीमत रही कि प्रेमिका तैरना जानती थी. वह तैरकर नदी के किनारे पर पहुंच गई, तब तक प्रेमी मौके से नौ-दो ग्यारह हो गया. इस बात से खफा प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.दरअसल 32 वर्षीय शादीशुदा महिला को 30 वर्षीय शख्स से प्यार हो गया था. दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं. इस प्यार में खटास तब आ गई, जब महिला अपने बच्चों के साथ पुणे घूमने चली गई. उस दौरान प्रेमी ने शादी कर ली. जब प्रेमिका पुणे से वापस आई तो प्रेमी की शादी की खबर से वह खफा हो गई. इसके बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी से दुल्हन को तलाक देने की बात कही और लड़ने झगड़ने लगी.
प्रेमिका ने तलाक देकर खुद से शादी करने की बात कही, लेकिन प्रेमी को कोई इंटरेस्ट नहीं था. इस लड़ाई झगड़े के बीच दोनों ने एक साथ जान देने का फैसला किया. दोनों प्रयागराज के नए ब्रिज से कूदकर नदी में आत्महत्या करने के मकसद से पहुंचे.
नदी में प्रेमिका ने तो छलांग लगा दी, लेकिन प्रेमी ने नहीं कूदा. प्रेमिका के छलांग लगाने के बाद वह मौके से फरार हो गया.प्रयागराज के इस अजीबोगरीब मामले में पहली बार इस तरह की बात सामने आई हैं कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या न करने पर एफआईआर दर्ज करवाई है. शादीशुदा प्रेमिका ने अपने शादीशुदा प्रेमी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रयागराज के कीडगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर हत्या के प्रयास, मोबाइल फोन को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review