राजस्थान में आफत बनी बारिश, कई ट्रेनें हुई रद्द

राजस्थान में आफत बनी बारिश, कई ट्रेनें हुई रद्द

उत्तरभारत में मॉनसून ने अपनी गति पकड़ ली है. राजस्थान में लगातार हो रही बारिश की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पानी भरने की वजह से भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है. वहीं कुछ ट्रेन बीच रास्ते में ही टर्मिनेट कर दी है.मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि जोधपुर में लगातार हो रही बरसात के कारण मंडल के अनेक रेलवे स्टेशनों पर जलभराव की वजह से रेल सेवा और रोजमर्रा का कामकाज भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रद्द करना पड़ा है.

उन्होंने बताया कि जिन ट्रेनों को बीच रास्ते पर ही टर्मिनेट किया गया है वहां से यात्रियों को जोधपुर स्टेशन तक पहुंचाने की व्यवस्था रेलवे द्वारा की गई है.इसके अतिरिक्त रेल प्रशासन ने विभिन्न रेल खंड़ों में अधिकारियों को मॉनिटरिंग के लिए तैनात किया है. इसके अलावा जोधपुर मंडल में भारी बरसात और उसकी चेतावनी के मद्देनजर डीआरएम ऑफिस में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है.

जोधपुर- राइकाबाग- बनाड़ रेलखंड में अत्यधिक जलभराव होने की वजह से जोधपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14810 जोधपुर- जैसलमेर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा जोधपुर से चलकर बिलाड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 04846 जोधपुर – बिलाड़ा एक्सप्रेस जोधपुर की बजाय बनाड़ रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया है.

दिल्ली से चलकर जोधपुर आने वाली गाड़ी संख्या 22995 दिल्ली – जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस सुपरफास्ट को जोधपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर ही रद्द कर दिया गया. अबोहर- बठिंडा से चलकर जोधपुर आने वाली गाड़ी संख्या 14722 अबोहर जोधपुर एक्सप्रेस को खारिया खंगार में ही टर्मिनेट कर दिया गया है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram