बालासोर ट्रेन हादसा अपडेट... ओडिसा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 280 हुई। पीएम मोदी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई

बालासोर ट्रेन हादसा अपडेट... ओडिसा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 280 हुई। पीएम मोदी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई

अपडेट बालासोर हादसे पर पीएम मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है

अपडेट - कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा 280 के पार पहुंच गया है हादसे में घायलों की संख्या 900 से भी ज्यादा है इस हादसे के बाद लगभग 60 ट्रेनों को रद्द किया गया है

हादसे के बाद लगातार राहत कार्य जारी है ट्रेन की बोगियों को काटकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में फंसे लोगों को अभी भी निकाला जा रहा है अब तक 280 शवों को निकाला जा चुका है

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद यह दूसरी लाइन पर सामने से आ रही एक अन्य ट्रेन से टकरा गई। घटना में कम से कम 900 लोग घायल हो गए। करीब 280 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा शाम को करीब 7.20 बजे बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी। तभी कोरोमंडल एक्सप्रेस सामने से आ रही मालगाड़ी से टकरा कर बगल वाले ट्रैक पर पलट गई कुछ ही देर में दूसरे ट्रैक पर आ रही एक अन्य ट्रेन भी दुर्घटनाग्रस्त बोगियों पर चढ गई हादसा इतना भयंकर था की रेलवे ट्रैक उखड़ कर बोगियों को फाड़ते हुए उनके अंदर घुस गया

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा कि 132 घायलों को सोरो, गोपालपुर और खांटापाड़ा स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जबकि 47 लोगों को बालासोर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालासोर जिले के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में करीब 280 लोगों के मारे जाने की खबर है।

घटनास्थल पर मौजूद एक शख्‍स ने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बों में कई लोग फंस गए। स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए आपातकालीन सेवा कर्मियों की मदद कर रहे थे। लेकिन, अंधेरा होने की वजह से अभियान में दिक्कतें आईं।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने साहू और राजस्व मंत्री प्रमिला मलिक को दुर्घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना राहत ट्रेन को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की चार टुकड़ियां, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीन टुकड़ियां और 60 एंबुलेंस घायलों को बचाने के काम में जुटी हैं। दुर्घटना के मद्देनजर ओडिशा सरकार और रेलवे ने हेल्पलाइन की शुरुआत की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘ओडिशा में ट्रेन हादसे से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल व्यक्ति जल्द स्वस्थ हों। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।’

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने कहा कि राज्य सरकार मंत्री मानस भुइयां और सांसद डोला सेन के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेज रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ निजी रूप से स्थिति की निगरानी कर रही हैं। बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ओडिशा सरकार और दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ समन्वय कर रही है।

ओडिशा फायर सर्विसेज के डीजी सुधांशु सारंगी को बचाव कार्यों की निगरानी का जिम्मा दिया गया है। ओडिशा के वरिष्ठ अधिकारियों हेमंत शर्मा, बलवंत सिंह, अरविंद अग्रवाल को डीजी फायर सर्विसेज के साथ बहानागा में ट्रेन दुर्घटना स्थल पर व्यवस्था की निगरानी के लिए भेजा गया है।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं...


Help line numbers – 033 26382217, 8972073925, 9332392339, 8249591559, 7978418322, 9903370746,044- 25330952, 044-25330953, 044-25354771

बालासोर में इमरजेंसी कंट्रोल रूम का फोन नंबर 06782 262286 है।
अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने साहू और राजस्व मंत्री प्रमिला मलिक को दुर्घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना राहत ट्रेन को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram