जनरल मनोज पांडे होंगे अगले आर्मी चीफ, सेना प्रमुख बनने वाले पहले इंजीनियर

जनरल मनोज पांडे होंगे अगले आर्मी चीफ, सेना प्रमुख बनने वाले पहले इंजीनियर

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले सेना प्रमुख होंगे। पांडे सेना के वर्तमान उप-प्रमुख हैं और वह जनरल एम.एम. नरवणे की जगह लेंगे जो इस महीने के अंत तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ले. जनरल पांडे सेना प्रमुख बनने वाले पहले इंजीनियर होंगे।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) कौन होगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। पिछले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पिछले साल दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा है।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना के नए वाइस चीफ बन गए हैं। उन्होंने आज कार्यभार संभाल लिया। उनसे पहले लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती वाइस चीफ थे। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे को 1982 में बॉम्बे सैपर्स में कमीशन मिला था।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान एलओसी के साथ एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली। उन्होंने ब्रिटेन के स्टाफ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने हायर कमांड और नेशनल डिफेंस कॉलेज से भी पढ़ाई की है।

अपने 39 साल के सैन्य करियर में उन्होंने कई अहम ऑपरेशन में हिस्सा लिया है। साथ ही कई अहम जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। उन्होंने पश्चिमी थिएटर में इंजीनियर ब्रिगेड, जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर इन्फेंट्री ब्रिगेड, पश्चिमी लद्दाख में माउंटेन डिविजन, अंडमान निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ होने के साथ-साथ पूर्वी कमान की कमान भी संभाली है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram