उत्तराखंड: चारधाम में तीर्थयात्रियों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने मनाया योग दिवस
श्री बदरीनाथ धाम: श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसरों में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। गंगोत्री यमुनोत्री धाम से भी योग दिवस मनाया गया है। योग दिवस पर श्री केदारनाथ धाम में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव कुमार वालियान तथा श्री बदरीनाथ धाम में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दीप प्रज्वलन कर योग दिवस की शुरूआत की।
दोनों धामों में मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पतंजलि योग पीठ, तीर्थ पुरोहितों, हकहकूक धारियों, स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों, छात्रों ने योगाभ्यास किया। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के अधीनस्थ मंदिरों में योग दिवस पर योगाभ्यास का आयोजन हुआ। श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति कर्मियों, छात्रों, सेना एवं पुलिस के जवानों, तीर्थयात्रियों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया।
केदारनाथ धाम में भाजपा प्रदेशमहामंत्री सुरेश भट्ट, विधायक शैलारानी रावत, सचिव मत्स्य पालन जेएन सोबेन, सचिव पशुपालन वीवीआरसी पुरूषोत्तम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, केदारसभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा एवं योगेंद्र सिंह, योग गुरु नवदीप जोशी,मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, मृत्युंजय हीरेमठ, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों, जवानों जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम परिसर में तीर्थयात्रियों, पुलिस, प्रशासन एवं मंदिर समितियों ने योग दिवस मनाया तथा योगाभ्यास का आयोजन किया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review