T20 World Cup - राहुल गांधी ने मोहम्मद शमी को ट्रोल करने वालो को दिया करारा जवाब ।

T20 World Cup - राहुल गांधी ने मोहम्मद शमी को ट्रोल करने वालो को दिया करारा जवाब ।

T20 World Cup: कुछ वॉटसपिया और फेसबुकिया मानसिक रोगियों ने पाकिस्तान के साथ मुकाबले में भारत को मिली हार का ठीकरा क्रिकेटर मोहम्मद शमी के सर फोड़ने की कोशिश की हैं, हालांकि समझदार और सही मायनों मे इसे एक खेल के रूप में देखने वाले लोगों ने शमी का स्पोर्ट किया है ।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोमवार को क्रिकेटर मोहम्मद शमी का समर्थन किया जिन्हें लोगों ने T20 World Cup क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान से भारत की पहली हार के बाद सोशल मीडिया पर निशाना बनाया।

गांधी ने शमी से ऐसे लोगों को माफ करने का आग्रह करते हुए कहा कि वे ''नफरत से भरे हैं क्योंकि उन्हें कोई प्यार नहीं देता।'' भारत रविवार को टी-20 विश्व कप T20 World Cup के मैच में पाकिस्तान से हार गया था और शमी सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए थे जिन्होंने 3.5 ओवर में 43 रन लुटाए।


गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, ''मोहम्मद शमी हम सब आपके साथ हैं। ये लोग नफरत से भरे हुए हैं क्योंकि कोई उन्हें प्यार नहीं देता। उन्हें माफ़ कर दो।'' जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी सहित कई अन्य नेताओं ने भी सोशल मीडिया ट्रोल में शमी की धार्मिक पहचान को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए क्रिकेटर के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह सहित पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने भी शमी को अपना समर्थन दिया। शमी हाल के दिनों में भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं और उन्होंने पिछले पांच वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। सोशल मीडिया पर ट्रोल में रविवार रात के उनके सामान्य प्रदर्शन को उनके धर्म से जोड़ा गया, जो अनेक लोगों को रास नहीं आया और उनमें से कई ने शमी को अपना समर्थन दिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram