Politics: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर साधा निशाना
- बोले- पीएम को बुनियादी आर्थिक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि वह आगामी बजट सत्र के लिए कैमरे के साये में बैठकें कर रहे हैं। उन्हें देश के बुनियादी आर्थिक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "देश की जनता को बेरोजगारी, महंगाई और असमानता के गर्त में धकेल कर आपकी सरकार ने करोड़ों लोगों का जीवन उजाड़ा है। आने वाले बजट के लिए जब आप कैमरे की छाया में बैठकें कर रहें हैं, तो देश के इन मूल आर्थिक मुद्दों पर भी गौर कीजिए। आपकी नाकामियों की लिस्ट बहुत लंबी है। 9.2 प्रतिशत बेरोजगारी दर की वजह से युवाओं का भविष्य शून्य की ओर ताक रहा है। 20-24 वर्ष की आयु के लोगों के लिए, बेरोजगारी दर बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई है, जो युवाओं के बीच नौकरी के बाजार में गंभीर संकट को उजागर करती है।
उन्होंने आगे कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने व लागत 50 प्रतिशत एमएसपी का वादा झूठा निकला है। हाल ही में 14 खरीफ फसल के एमएसपी पर मोदी सरकार ने फिर ये साबित कर दिया कि उसे स्वामीनाथन रिपोर्ट की एमएसपी की सिफारिश को केवल चुनावी झुनझुने की तरह इस्तेमाल करना है।
खरगे ने जीडीपी पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "जीडीपी के प्रतिशत के रूप में विनिर्माण यूपीए के कार्यकाल में 16.5 प्रतिशत से गिरकर मोदी सरकार के दौरान 14.5 प्रतिशत हो गया है। प्राईवेट निवेश में भी पिछले 10 वर्षों में जबरदस्त गिरावट आई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review