Lok Sabha Election: 400 पार के नारे से घबराया विपक्षः सीएम योगी
- बोले- ये सत्ता में आएंगे तो हक छीनेंगे
बलिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने बलिया में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश में एक बार फिर मोदी सरकार आएगी। हर तरफ एक ही नारा गूंज रहा है, अबकी बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए योगी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 400 पार के नारे से विपक्ष घबरा गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग राम विरोधी है। इन्होंने राम मंदिर का विरोध किया। सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं। पाकिस्तान का राग अलापने वाले वहीं जाएं। पाकिस्तान वाले उनको भीख तक नहीं देगा। ये आतंकियों के समर्थक हैं। ये देश में शरिया कानून लाना चाहते हैं। ये ओबीसी का आरक्षण मुस्लिम लोगों को देंगे। ये सत्ता में आएंगे तो लोगों का हक छींनेगे।
उन्होंने कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इस गठबंधन का बिखराव तय है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक असम के कामरूप से लेकर गुजरात के कच्छ तक सिर्फ एक ही स्वर गूंज रहा है जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।
उन्होंने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है विकसित भारत का आधार तैयार हो रहा है। जो भी परिवर्तन हो रहा है इसका नेतृत्व भले ही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, लेकिन इसमें आप सभी लोगों का योगदान है। आज आतंकवाद खत्म हो रहा है, नक्सलवाद दम तोड़ रहा है, देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review