एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM मोदी…

एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM मोदी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी 77 फीसद अप्रूवल के साथ टॉप पर हैं। पीएम मोदी को दुनिया भर में वयस्कों के बीच सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। वहीं भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि वैश्विक नेताओं की तुलना में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी 77 फीसद ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के साथ पहले पायदान पर। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है।

अमेरिका में मौजूद ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट ने वैश्विक नेताओं की अप्रूवल रेटिंग जारी की है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेटिंग सबसे अधिक है और वह 77 फीसद अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। 18 मार्च को मॉर्निंग कंसल्टेंट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस ने अपना लेटेस्ट डेटा जारी किया। इसमें कहा गया कि पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 13 देशों के नेताओं में सबसे अधिक है। ये दिखाता है कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता कितनी अधिक है।

रिसर्च कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में दुनिया के 13 नेताओं में पीएम मोदी 77 फीसद अप्रूवल रेटिंग के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इसके बाद मेक्सिको के एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर का नंबर आता है, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 63 फीसद है। इटली के मारिया द्राघी की अप्रूवल रेटिंग 54 फीसद है। वहीं, जापान के फुमियो किशिदा को 45 फीसद की अप्रूवल रेटिंग मिली है। पीएम मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग भी सबसे कम 17 फीसद है। डेटा से पता चलता है कि भारतीय प्रधानमंत्री जनवरी 2020 से मार्च 2022 तक अधिकांश महीनों के लिए सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता बने रहे। लेटेस्ट अप्रूवल रेटिंग 9 से 15 मार्च 2022 तक इकट्ठा किए गए आंकड़ों पर आधारित हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram