Leopard in meerut : पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ, दिन भर वन विभाग और पुलिस को दौड़ाता रहा तेंदुआ 

Leopard in meerut : पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ, दिन भर वन विभाग और पुलिस को दौड़ाता रहा तेंदुआ 

Leopard in meerut: मेरठ : कैंट इलाके में कसेरूखेड़ा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ दिनदहाड़े एक घर में घुस गया। तेंदुआ मकान के बरामदे में पहुंच गया जबकि परिवार अंदर कमरे में ही था। परिजनों ने तेंदुआ दिखते ही कमरे का दरवाजा लगा लिया। वहीं सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मकान का चारों ओर से जाल से घेर लिया। उधर इलाके में तेंदुए की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया। शाम साढ़े छह बजे वन विभाग की टीम का सफलता मिली और तेंदुए को पिंजरे में कैद कर ले जाया गया।

Leopard in meerut 

तेंदुए को देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लालकुर्ती पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद तेंदुआ क्षेत्र के रहने वाले समीर के घर में घुस गया। घर में समीर के दो बच्चे और समीर की सास कमरे में बंद थे। कमरे के बाहर ही बरामदे में तेंदुआ बैठ गया। 

वन कर्मियों ने घर को चारों ओर से जाल डालकर बंद किया गया। जाल डालने के दौरान तेंदुए ने क्षेत्र के अंगद नाम के युवक को पंजा मारकर घायल भी कर दिया। तेंदुए को रेस्क्यू करने का अभियान शाम तक जारी रहा।

वन विभाग ने तेंदुए को ट्रैकुलाइज करने की पूरी तैयारी कर रखी थी। वनकर्मी बंदूक ताने खड़े रहे लेकिन अभी उसे पकड़ा नहीं जा सका था। तेंदुए को बाहर लाने के लिए मुर्गा भी लाया गया। वन विभाग के अधिकारी सहित लालकुर्ती थाना पुलिस तेंदुए को पकड़ने में लगी रही। टीम ने जाल बिछाया हुआ था और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे। बताया गया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लाया गया है। आखिरकार शाम होने तक टीम को सफलता मिली।

शाम साढ़े छह बजे वन विभाग की टीम को सफलता मिली और तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। वहीं मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram