जनता यूपी से बीजेपी का करेगी सफाया, विकल्प में कांग्रेस, सचिन पायलट का वार

जनता यूपी से बीजेपी का करेगी सफाया, विकल्प में कांग्रेस, सचिन पायलट का वार

लखनऊ ; यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जिस प्रकार मैदान में है उससे अभी कुछ कह पाना मुश्किल है , कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बीजेपी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है. सचिन पायलट ने बढ़ती महंगाई और लखीमपुर खीरी के अलावा कई मामलों को लेकर बीजेपी को घेरा है. पायलट ने दावा किया कि बीजेपी इस बार सत्ता से बाहर होगी और कांग्रेस विधानसभा चुनाव में खुद को एक विकल्प के रूप में पेश करेगी. पायलट ने ये भी कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महंगाई से परेशान जनता के लिए लड़ रहे हैं. इस बार विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है , और जनता ने जो दुःख और यातनाये झेली है विधानसभा चुनाव में वो जनता भूलेगी नहीं ,

पायलट ने कहा, "कोई भी लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है. उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहने वाले लोगों से संबंधित मुद्दों को उठाने में कांग्रेस सबसे आगे रही है. पायलट ने कहा कि बीजेपी सरकार ने महंगाई को काबू में करने के लिए कोई आश्वासन नहीं दिया है." उन्होंने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई. प्रियंका किसानों के साथ हुए उत्पीड़न के खिलाफ लड़ रही हैं, महिलाओं व बेटियों के सम्मान के लिए वह ढाल बनकर खड़ी हुई हैं. यूपी में यहां बदलाव सुनिश्चित है, जनता की आस्था कांग्रेस की तरफ तेजी से बढ़ रही है.
लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर भी सचिन पायलट ने बीजेपी पर वार किया."बीजेपी ने लखीमपुर हिंसा के आरोपियों को बचाया" पायलट ने कहा कि बीजेपी ने लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपियों को बचाने का पूरा प्रयास और सहयोग किया है . इसके उलट प्रभावित परिवारों के दुख को साझा करने वालों को हिरासत में लिया गया.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram