जयंत चौधरी भी किसान आंदोलन के समर्थन में नजर आए, बोले किसानों की सुनवाई होनी चाहिए

जयंत चौधरी भी किसान आंदोलन के समर्थन में नजर आए, बोले किसानों की सुनवाई होनी चाहिए

हापुड : राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के गांव हापुड़ के नूरपुर में पहुंचे. यहां रालोद प्रमुख ने किसान नेता की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और ग्रामीणों के साथ केन्द्र सरकार के चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने के फैसले पर खुशी मनाई. 

इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए रालोद प्रमुख ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय लोकदल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, इसका जवाब वह तब देंगे, जब चुनाव की घड़ी आएगी. उन्होंने कहा कि अभी चुनाव घोषित नहीं हुए हैं, रालोद कितनी सीटों पर लड़ेगी, ये सारी बातें समय पर होंगी.

इंडिया गठबंधन से अलग होने के सवाल पर रालोद प्रमुख ने कहा कि जब औपचारिक घोषणा हो जाएगी, तब वह इन सवालों का जवाब भी खुलकर देंगे. तब बताएंगे कि आखिर क्या कारण रहे और उनकी आगे की क्या सोच है और क्या अपने लोगों के लिए करना चाहते हैं. 


किसानों के आंदोलन पर रालोद प्रमुख ने कहा कि किसानों की सुनवाई होनी चाहिए. रालोद किसानों के साथ है. किसानों के जो मुद्दे हैं, उन पर सुनवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसान जितना संघर्ष करता है, जितनी मेहनत किसान करता है शायद और कोई वर्ग इस देश में नहीं है. सरकार को देश के मुख्य धारा में जो बातचीत नीतियां बनती हैं, उनमें किसानों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram