पीसीएस रहे अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,घर मे रहते थे अकेले।

पीसीएस रहे अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,घर मे रहते थे अकेले।

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती में रहने वाले पीसीएस अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव किच्छा स्थित उनके मकान से बरामद हुआ। सूचना पर उनके परिजन यहां पहुंच गए हैं। वे पिछले पांच साल से सेवानिवृत्ति होने के बाद से अकेले यहां बंडिया भट्टा में बने अपने मकान में रह रहे थे।मूल रूप से पांडे पोखरा गांधीनगर बस्ती (यूपी) निवासी रामकृत राम (66) पुत्र भूरे राम फैजाबाद यूपी में सेवायोजन विभाग के निदेशक पद से साल 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने यहां बंडिया भट्टा में नमक फैक्ट्री के निकट कालोनी में अपना मकान बना लिया था। दीपावली के दिन बृहस्पतिवार को कालोनी के लोगों ने उनके मकान को कई दिन से बंद होने और उसमें से दुर्गंध आने की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी।
सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची उनके रिश्तेदारों व आस पड़ोस के लोगों को बुलाकर अंदर से बंद दरवाजे को किसी तरह तोड़ा गया तो रामकृत राम अपने बिस्तर पर मृत मिले। बताया कि तीन-चार दिन पहले मौत होने का अनुमान है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। सूचना मिलने पर बस्ती यूपी से मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
इधर, मृतक के पुत्र अवनीश के मुताबिक एक रिश्तेदार के कहने पर उनके पिता ने यहां मकान बना लिया था। वह यहां रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बस्ती में ही रहता था। अवनीश ने बताया कि उसके अलावा परिवार में मां व दो बहने हैं। अवनीश पंजाब नेशनल बैंक फैजाबाद में नौकरी करते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram