बदन सिंह बद्दो का आतंक अभी भी जारी ,एक एनआरआई महिला की 200 करोड़ की जमीन पर कब्जे का लगा आरोप

 बदन सिंह बद्दो का आतंक अभी भी जारी ,एक एनआरआई महिला की 200 करोड़ की जमीन पर कब्जे का लगा आरोप

मेरठ। एक लंबे समय से माफिया डॉन बदन सिंह बद्दो फरार चल रहा है काफी तलाश के बाद भी माफिया डॉन बदन सिंह बद्दो पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है। मगर उसके गुर्गों का खौफ और हरकते आज भी बदस्तूर जारी है। इसी काफी में एक नया मामला थाना टीपी नगर क्षेत्र का सामने आया है।
दरअसल, टीपी नगर क्षेत्र की रहने वाली एनआरआई महिला समोली कपूर शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। समोली ने बताया कि वह पिछले 18 सालों से अमेरिका में रह रही है। समोली का आरोप है कि उनका सगा भाई गौरव कपूर कुख्यात बदन सिंह बद्दो के साथ रहता था। महिला का आरोप है कि वर्ष 2005 में गौरव ने बद्दो की मदद से उनकी 200 करोड़ की जमीन पर हथियारों के बल पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद दहशत में आई महिला परिवार सहित अमेरिका शिफ्ट हो गई। इसके बावजूद बद्दो के गुर्गे उसे आए दिन धमकी देते रहे।

योगीराज में अतीक अहमद जैसे माफियाओं के खात्मे की खबर सुनकर 18 साल बाद महिला अपनी जमीन वापस मिलने की आस लेकर मेरठ पहुंची। जहां उसे पता चला कि उसकी जमीन पर फ्लैट बनाकर भेज दिए गए हैं। शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने सगे भाई गौरव कपूर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वहीं, एसएसपी ने टीपी नगर पुलिस को मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram