मकान पर मिग 21 फाइटर जेट गिरा, 3 की मौत, 3 घायल
हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर में सोमवार सुबह एक मिग 21 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है. तीन की हालत गंभीर है प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान मिग 21 हवा में लहराता हुआ दो घरों पर जा गिरा. वहीं, घटना की सूचना के बाद पीलीबंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मानें तो पायलट सुरक्षित बच गया. इधर, हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए हैं. एसडीएम हनुमानगढ़ ने म़तको के परिजनों को पांच -पांच लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है. वहीं मृतकों के परिजन सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं.
वहीं, गनीमत इस बात की रही कि दुर्घटना में विमान में सवार दोनों पायलट और सह पायलट सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि इस क्रैश में तीन ग्रामीण महिलाओं की मौत हो गई है. वे प्लेन क्रैश की चपेट में आ गए थे. साथ ही स्थानीय पुलिस की ओर से बताया गया कि मिग 21 दो घर पर जा गिरा. फाइटर जेट क्रैश में तीन महिलाओं की मौत हो गई है जिनके नाम है बंशी कौर, बंतो और लीला देवी है. वहीं तीन अन्य घायल है जिनके नाम हैं सरोज, विमला और वीरपाल कौर. बता दें कि रतिराम रायसिख की पत्नी बंशी कौर की मौत हो गई वहीं उसकी दो बेटी सरोज और विमला की हालत गंभीर है.
फाइटर जेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा और हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई और तीन घायल हैं. सुचना के मुताबिक तीन की हालत गंभीर है. हादसे के बाद क्षेत्र में भारी अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और अस्पताल से स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया. घायलों को अस्पताल ले जाया गया और मृतकों के शव को मोर्चेरी में रखवाये गये हैं
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review