पठान का नया गाना हुआ रिलीज, दर्शकों को पसंद शाहरुख का किलर लुक
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान' का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम है ‘बेशर्म रंग'। इस गाने को आज यानी की 12 दिसंबर को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज होते ही हर तरफ इसने तहलका मच दिया है। सोशल मीडिया पर ये गाना ट्रेंड हो रहा है। लोग इसे एक बार सुनने के बाद बार-बार रिपीट मोड पर चला रहे हैं। लोगों में इस गाने का क्रेज देखकर लग रहा है कि किंग खान की ये फिल्म ‘पठान' सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है।
गाने में दीपिका का ग्लैमरस लुक उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। साथ ही उनका वो स्टाइलिश अंदाज और सिजलिंग डांस मूव्स को देख फैंस बस इस गाने को कई बार देखे ही जा रहे हैं। वहीं शाहरुख खान इस गाने में अब तक के सबसे अलग अंदाज में नजर आ रहे है। गाने में शाहरुख का किलर लुक और कातिलाना एक्सप्रेशन देख फैंस मर मिटने वाले हैं। गाने में उनके लंबे बाल, उनका एटीट्यूड और उनकी वो हल्की जानलेवा मुस्कान उनके फैंस को घायल कर रही है। वहीं गाने के एक सीन में किंग खान शर्टलेस नजर आते हैं, जिसमें उनकी मस्कुलर बॉडी और उनके एब्स देख फैंस पर उनका जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है। गाने के इस सीन को उनके फैंस कई बार देख रहे हैं।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम भी हैं। कुछ दिनों पहले ही शाहरुख ने पठान का नया पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को फिल्म रिलीज की जानकारी दी थी। अब ‘बेशर्म रंग' गाना सुनने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से ज्यादा बढ़ गई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review