यूपी के 2 लोगों ने बनाए थे Seema Haider के फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी के 2 लोगों ने बनाए थे Seema Haider के फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को गैर-कानूनी तरीके से भारत लाने में मदद करने वाले दो आरोपियों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के हैं। इनके नाम पुष्पेंद्र और पवन है। दोनों ने फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद की थी।

इन्हीं दस्तावेजों की मदद से सीमा हैदर पहले पाकिस्तान से दुबई और वहां से नेपाल के रास्ते भारत आई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह पूरा प्लान सचिन ने बनाया था।

सचिन अपनी प्रेमिका को लेकर नेपाल गया था। वहां कथित तौर पर शाही रचाई और फिर भारत ले आया। अभी दोनों सचिन के ग्रेटर नोएडा स्थित घर में साथ रह रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के मूल निवासी पुष्पेंद्र और पवन को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से कुल 15 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों से लगातार पूछताछ चल रही है। दोनों बड़े फर्जी दस्तावेज रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं।

इन आरोपियों के बारे में पुलिस को उस समय भनक लगी, जब अधिकारी सीमा हैदर को खोजती हुई ग्रेटर नोएडा पहुंचीं। सीमा के साथ उसका पति सचिन मीणा भी था। दोनों शादी करने के इरादे से बुलंदशहर गए थे।

पुष्पेंद्र और पवन बुलंदशहर के अहमदगढ़ में एक जन सेवा केंद्र चलाते थे, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता था। इसी केंद्र पर सचिन मीणा और सीमा हैदर ने अपनी शादी के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता मांगी थी।

जांच के दौरान पुलिस को आधार कार्ड बनाने में पुष्पेंद्र और पवन की संलिप्तता के सबूत मिले। नकली दस्तावेजों के साथ-साथ पुलिस ने उन उपकरणों को भी जब्त कर लिया है, जिनका इस्तेमाल किया गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram