100 से ज्यादा देशों में रिलीज हुई पठान, ऐसे करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी
शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) रिलीज हो गई है। कई दिनों से चला आ रहा फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। देश और दुनियाभर में शाहरुख खान के फैंस अपने स्टार की फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। पठान ने अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फिल्म ने साल 2022 की तमाम बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो का क्रेज कुछ ऐसा है, जिसने इस फिल्म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर किया है। पठान को लेकर आई इस जानकारी को आप भी जान लीजिए।
पठान फिल्म देख रहे दर्शकों ने पिक्चर देखते हुए हाल के अंदर जमकर डांस किया दूसरी तरफ सिनेमा हॉल के बाहर पठान के विरोध में प्रर्दशन भी हूआ #पठान #PathaanReview #Pathan #PathanMovie pic.twitter.com/xfCwqzF0qf
— BHARTIYA VANI (@VaniBhartiya) January 25, 2023
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में एक जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि पठान फिल्म के शोज में इजाफा किया गया है। ऐसा होना बनता भी है क्योंकि तमाम मीडिया रिपार्ट्स में यह बताया जा रहा है कि इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ टूट रही है ।
तरण ने अपने ट्वीट में यह भी बताया था कि यह फिल्म 100 से ज्यादा देशों में रिलीज हो रही है। स्क्रीन काउंट के मामले में यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले इंडियन बॉक्स ऑफिस ने सोमवार को अपने एक ट्वीट में बताया था कि शाहरुख खान की पठान सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। रविवार रात तक Pathaan ने कुल मिलाकर रिकॉर्ड 30 करोड़ रुपये कलेक्ट कर लिए हैं। अपने एक और ट्वीट में इंडियन बॉक्स ऑफिस ने यह जानकारी भी शेयर की थी कि पठान ने पहले दिन के लिए भारत में 20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review