ईरानी जनरल का बयान वायरल: "इसराइल पर हमले की स्थिति में पाकिस्तान करेगा परमाणु जवाब" – रिपोर्ट्स पर बवाल

ईरानी जनरल का बयान वायरल: "इसराइल पर हमले की स्थिति में पाकिस्तान करेगा परमाणु जवाब" – रिपोर्ट्स पर बवाल

ईरान के इस्लामिक रिवॉल्युशनरी गार्ड कोर (IRGC) के सीनियर जनरल और ईरानी नेशनल सिक्यॉरिटी काउंसिल के सदस्य मोहसिन रेज़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रेज़ाई यह दावा करते नजर आ रहे हैं कि अगर इसराइल परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है, तो पाकिस्तान उसकी ओर से जवाब देगा।

बताया जा रहा है कि यह बयान उन्होंने ईरान के सरकारी टेलीविजन को दिए गए एक इंटरव्यू में दिया था। हालांकि, इसकी पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है। बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया और कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस पर बहस तेज हो गई है।

वहीं, पाकिस्तान ने इसराइल के हमले की कड़ी निंदा की है, लेकिन ईरान के पक्ष में परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की बात सार्वजनिक रूप से नहीं कही गई है। पाकिस्तान की ओर से अब तक ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है जो इस दावे की पुष्टि करता हो।

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान और इसराइल के बीच तनाव चरम पर है, और मध्य पूर्व में हालात पहले से ही काफी संवेदनशील बने हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के बयान क्षेत्रीय स्थिरता को और अधिक प्रभावित कर सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram