कांग्रेस मे बदलाव न होने पर छोड़ी पार्टी, पुरानी नीतियों से वाकिफ
वाराणसी : कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी में बदलाव ना होने के कारण बदहाल स्थिति को देखते हुए पार्टी को छोड़ने का निर्णय किया है अभी आगे की नीतियां नहीं तय की है के आगे वह किसी और पार्टी को ज्वाइन करेंगे कहा कि पार्टी के अंदर कुछ कमियां दिख रही थीं और उनको दुरुस्त करने के लिए हम लोग प्रयासरत थे। स्थितियों में सुधार नहीं हुआ इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया।हम लोगों की यह इच्छा है और प्रयास रहेगा कि कांग्रेस हमेशा मजबूत रहे। पार्टी छोड़कर दूसरी जगह जाने के सवाल पर ललितेश ने कहा कि अभी आगे का रास्ता क्या होगा इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
बुधवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान ललितेश ने कहा कि आगे की रणनीति तय करने के लिए अपने लोगों से बातचीत जरूरी है। अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद इस पर विचार विमर्श किया जाएगा। आगे जाने का रास्ता उन्हीं लोगों के माध्यम से तय किया जाएगा।
एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ललितेश ने मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह अपने परदादा व पूर्व सीएम पं. कमलापति त्रिपाठी की इंग्लिशिया लाइन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस दौरान नागेश्वर पाठक, कमलाकांत पांडेय, विजय शंकर पांडेय, गौरव पांडेय, शिवम, युवराज, अभिनव
पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेश पति त्रिपाठी भविष्य की रणनीति पर आज खुलासा करेंगे। औरंगाबाद हाउस पर बृहस्पतिवार को आगे की रणनीति पर चर्चा करने के बाद उसको सार्वजनिक करेंगे। ललितेश के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। वहीं पूर्वांचल में भी कांग्रेस आगे की रणनीति पर विचार कर रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review