Telangana : पूर्व मंत्री धरमपुरी श्रीनिवास का निधन

Telangana : पूर्व मंत्री धरमपुरी श्रीनिवास का निधन

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धरमपुरी श्रीनिवास का लंबी बीमारी के बाद 76 साल की उम्र में शनिवार तड़के यहां निधन हो गया। 

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनिवास ने सुबह तीन बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। मस्तिष्काघात के बाद पिछले कुछ वर्षों से उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं था। पूर्व सांसद अविभाजित आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री और दो बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे थे।

‘डीएस’ के नाम से लोकप्रिय श्रीनिवास के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। उनके छोटे बेटे धरमपुरी अरविंद निजामाबाद से भाजपा सांसद हैं, जबकि बड़े बेटे धरमपुरी संजय निजामाबाद के मेयर रह चुके हैं। वर्ष 2014 में तेलंगाना में पहली सरकार बनने के बाद श्रीनिवास तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति) में चले गये थे। उन्हें सरकार का विशेष सलाहकार बनाया गया था। बाद में 2016 में उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram