Pathaan BOC Day 1: बॉयकॉट ट्रेंड के बाद भी पठान ने रच दिए इतिहास, 8 हजार स्क्रीन से 54 करोड़ की कमाई
Pathaan Box Office Collection Day 1 : शाहरुख खान की स्टारर फिल्म पठान (Pathaan) को रिलीज हुए एक दिन से ज्यादा हो गया है। इतने विरोध के बाद भी अपने रिलीज के दिन पठान ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया।
हालाकि पठान ने अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। बता दें कि एडवांस बुकिंग के मामले में इस फिल्म ने साल 2022 की तमाम बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो का क्रेज कुछ ऐसा रहा कि फिल्म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने पठान के 300 शो बढ़ाने का फैसला किया। यही नहीं पठान दुनियाभर में 8 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इनमें से भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं।
बात करें फिल्म के कलेक्शन की, तो पठान को भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसने KGF: Chapter 2 के हिंदी कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। उस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 53.95 करोड़ रुपये जुटाए थे। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया है कि पठान ने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की है। उन्होंने लिखा, #पठान डे 1 इंडिया ओपनिंग ₹54 करोड़ नेट.. एक नया ऑल टाइम रिकॉर्ड.. शुरुआती अनुमान..। रमेश बाला के ट्वीट से यह साफ हो जाता है कि यह शुरुआती अनुमान है। कलेक्शन में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है।
बॉलीवुड की टॉप ओपनिंग फिल्मों में पठान, KGF:
Chapter 2 के अलावा वॉर, ठग्स ऑफ हिंदाेस्तान, हैपी न्यू ईयर, भारत और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40 करोड़ रुपये से लेकर 53 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
बॉयकॉट का ट्रेंड भी जारी
वहीं दूसरी ओर कुछ दर्शक इसे बॉयकॉट भी कर रहे हैं, इसके विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन भी हुए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review